पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालू के अवैध उत्खनन को लेकर की जा रही छापेमारी के तहत फेसर थाना की पुलिस ने 100 सीएफटी बालू के साथ एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। ट्रैक्टर चालक पुलिस की भनक लगते ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। यह जानकारी पुलिस द्वारा बुधवार की शाम साढ़े छह बजे वाट्सअप ग्रुप में दी गई है।