भैंसदेही: भैंसदेही नगर में पथ संचलन में निकले स्वयंसेवक, विधायक चौहान भी हुए शामिल, नगरवासियों ने की पुष्प वर्षा
नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला गया। RSS संघ के 100 वर्ष पुर्ण होने पर इसे विकास यात्रा शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। नगर मण्डल के सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकत्रित हुए इस दौरान पंथ संचलन में विधायक महेंद्र सिंह चौहान भी शामिल हुए एवं गीत गाते हुए जयघोष की धुन पर कदम ताल करते हुए नगर भ्रमण किया।