सेन्हा: पीएम के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने उगरा पंचायत में नवनिर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का किया भौतिक निरीक्षण
लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने आज गुरूवार को सेन्हा प्रखण्ड के उगरा पंचायत में नवनिर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि आगामी 02 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी लोहरदगा जिला के चार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों जिनके भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, का ऑनलाईन शुभारंभ करेंगे।