जयपुर के 10 मंजिला अपार्टमेंट के 6-फ्लोर स्थित फ्लैट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। श्याम नगर थाना पुलिस ने रजिडेंसी गार्ड्स की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बिल्डिंग को खाली करवायाा। जान बचाने के लिए छत पर पहुंचने से फंसे 2 परिवार को हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड की मदद से नीचे उतारा गया। पुलिस ने दमकल की दो गाड़ियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया