बरेली: रामनवमी को लेकर जिला पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
रामनवमी को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट है इसी के मध्य नजर आई एसपी सिटी बरेली मानस पारीक द्वारा भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च एसपी सिटी कार्यालय होता हुआ कुतुब खाना बड़ा बाजार किला प्रेम नगर होते हुए गुजरा। इस दौरान पुलिस के तमाम अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।