मनरेगा बचाओ संग्राम और किसानों की धान खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मरवाही ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार दोपहर 3 बजे जनपद पंचायत मरवाही के मुख्यालय के सामने आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला और मजदूरों-किसानों की स्थिति पर चिंता जताई।