सीतामऊ: कचनारा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर, पति-पत्नी घायल
मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के कचनारा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। फरियादी गोपाल पिता रायसिंह मोगिया (38) की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, घटना 26 मई शाम करीब 5 बजे की बताई गई है। जांच के बाद 6 जून को केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है,