सुठालिया के कंचनबाग में सड़क किनारे खड़ी मारुति वेन में शनिवार को शाम करीब 4 बजे अचानक आग लग गई।देखते ही देखती वेन जलकर खाक हो गई।सूचना पर पुलिस नपा की दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया ।गनीमत यही की पास खड़े अन्य वाहन चपेट में नहीं आए।बताया जा रहा हे कि वेन lpg से संचालित थी जिससे आग लगने पर हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हे।