गोगरी: तेज आंधी-बारिश से बोरना पंचायत में 12 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश
रविवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। 11 हजार वोल्ट के बिजली तार पर पेड़ की बड़ी शाखा गिर जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पिछले 12 घंटे से बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को दिन के 11 बजे तक उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। बिजली