लखनऊ के मलिहाबाद में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक रवि की मौत हो गई। यह हादसा नहर रोड नबीनगर के पास हुआ।पुलिस के अनुसार मलिहाबाद थाना कार्यालय को दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक और उनकी टीम ने पाया कि मोटरसाइकिल (नंबर UP 32 QQ 4875) का चालक रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था।