हिण्डोली: डाबी थाना पुलिस ने गुमशुदा महिलाओं को किया दस्तयाब
Hindoli, Bundi | Dec 21, 2025 डाबी थाना पुलिस ने गुमशुदा महिलाओं को दस्तयाब किया है पेंडिंग प्रकरणों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 5 साल से गुमशुदा महिला सहित दो अन्य महिलाओं को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। थानाधिकारी हेमराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदा महिलाओं को दस्तयाब करने के अभियान के तहत 3 महिलाओं को दस्तयाब किया है।