जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। गुरुवार को सुबह 11 बजे सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में सचल प्रयोगशाला ने टाण्डा, शाहबाद गेट और ज्वालानगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में 77 खाद्य नमूनों की मौके पर जांच की। जांच के दौरान 21 नमूनों में मिलावट की आशंका पाई गई।