कन्नौज: कृषि विभाग ने बारिश और ओले से खराब फसल की जानकारी देने के लिए 14477 नंबर जारी किया, बीमित कृषकों को मिलेगा मुआवजा
कन्नौज के कृषि विभाग ने बारिश और ओला गिरने से खराब फसल को लेकर आंकलन करने और मुआवजे की बात कही है। उप कृषि निदेशक संतोष जी ने बताया फसल के मुआवजे की प्रक्रिया की जाएगी यह लाभ बीमित कृषकों को मिलेगा। बारिश और ओला से फसल खराब होने पर इसकी सूचना 72 घंटे के अंदर देनी होगी जिससे टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर आंकलन किया जाए और मुआवजा दिलाया जा सके।