सागर नगर: बेटों को पाल-पोसकर बड़ा किया, पढ़ाया, नौकरी दिलाई, अब बेटों ने ही छोड़ा अकेला: कलेक्टर जनसुनवाई में छलका माँ का दर्द
कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार दोपहर 12 बजे साधना सोनी ने आरोप लगाया जिन बेटों को उन्होंने पढ़ाया-लिखाया नौकरी दिलवाई, अब उन्हें सहारा नहीं दे रहे हैं। मोहननगर में किराए से रह रहीं साधना के अनुसार,छोटे बेटे को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के बाद भी उसने जिम्मेदारी नहीं निभाई, जबकि बड़ा बेटा भी आर्थिक मदद नहीं करता। बेटों द्वारा लिए गए लोन से उनकी पेंशन कट रही है।