घंसौर: बरेला में गहराया जल संकट: जल जीवन मिशन के बाद भी हफ्ते में एक दिन मिल रहा है पानी
Ghansaur, Seoni | May 18, 2026 घंसौर विकासखंड की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बरेला में जल संकट गहराता जा रहा है प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना के बावजूद ग्रामीणों को सप्ताह में केवल एक दिन पानी मिल पा रहा है सोमवार 18 मई 2026 को भी लोग दूर दराज के हैंडपंपों और अन्य स्रोतों से पानी लाने को मजबूर नजर आए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है