सामाजिक विज्ञान कला प्रदर्शनी एवं मेला का खुसरूपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थित अरोड़ा इंटरनेशनल हाई स्कूल में आयोजित किया गया है। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने इतिहास भूगोल नागरिक शास्त्र से जुड़े विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया है। प्रस्तुत मॉडल में महाबोधि मंदिर,स्वर्ण भंडार, ग्लास ब्रिज,नालंदा विश्वविद्यालय,नए पुराने संसद भवन, जल प्रदर्शन आदि शामिल है।