औरैया: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने ककोर एसपी कार्यालय में अधीनस्थों को तंबाकू न सेवन करने की शपथ दिलाई
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ककोर मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पर अधीनस्थों को तंबाकू का सेवन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि तंबाकू खाने से स्वास्थ्य हानि होती है इसके अलावा मुंह में भी बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए वह लोग तंबाकू का सेवन न करें। वहीं उन्होंने गुटखा पान मसाला भी न खा