सिराथू इलाके के कशिया पश्चिम गांव के रहने वाले राजलाल का बेटा शनि सोमवार को घर के पास खेल रहा था।पड़ोसी बच्चो से उसका झगड़ा हो गया राज लाल की पत्नी लक्ष्मी झगड़े का उलाहना देने के लिए पड़ोसियों के घर गई तो उन्हें जमकर मारा पीटा।एंबुलेंस बुलाकर उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया,उनकी हालत ठीक ना होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।दोनों पक्ष ने थाने मे तहरीर दी है।