हसनपुर: हसनपुर तहसील क्षेत्र के दो युवकों की बिजनौर सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
हसनपुर तहसील क्षेत्र के दो युवकों की बिजनौर में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान पिपलोती खुर्द निवासी नमन वाल्मीकि (20) और पतेई खादर निवासी संदीप बाल्मिक (28) के रूप में हुई है। दोनों युवक मसूरी से मजदूरी करके बाइक पर घर लौट रहे थे। बिजनौर के नहटौर में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।