हसनपुर: हसनपुर के गांव मंगरौली के पास ईको की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, घटना कैमरे में कैद
हसनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए छात्र की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मंगरौली निवासी संजीव उर्फ टीटू के 18 वर्षीय बेटे सौरभ गुर्जर के रूप में हुई है। 12 मई को सौरभ मेडिकल से दवाई लेकर घर लौट रहा था। हसनपुर-रहरा मार्ग पर सामने से आ रही ईको कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया।