गड़ा धन निकालने और तंत्र-मंत्र से पैसा दस गुना करने का झांसा देकर 7 लाख की ठगी के मामले में बालोद पुलिस ने इलाहाबाद निवासी वसीम खान व साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जगन्नाथपुर निवासी पीड़ित दिलीप पटवा ने बताया कि 2022-23 में वसीम गांव के एक परिचित के घर रुककर विशेष पूजा-पाठ और ‘खजाना’ निकालने का दावा करता था।