कटंगी: राजस्व विभाग ने जनपद कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में किया अखंड रामायण पाठ, SDOP और तहसीलदार ने किया पाठ
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के आदेशानुसार राजस्व विभाग कटंगी की ओर से एसडीएम कार्यालय परिसर के बगल में जनपद कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन करवाया गया। शनिवार की शाम पाठ का आयोजन शुरू किया गया था, रविवार को हवन पूजन और भंडारे के साथ पाठ का समापन किया गया। SDOP माणिक मणि कुमावत व तहसीलदार छपि पंत सहित राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।