देहरादून: STF कार्यालय में एसएसपी STF नवनीत सिंह भुल्लर ने की प्रेसवार्ता, अवैध हथियारों की तस्करी मामले का किया खुलासा
उत्तराखंड एसटीएफ ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से आठ ऑटोमैटिक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पंचायत चुनावों के दौरान इन हथियारों की सप्लाई करने की फिराक में था।