चायल: पुरखास गांव में 8 घंटे तक जल सत्याग्रह पर डटे ग्रामीण, लिखित आश्वासन के बाद तीन दिन के लिए समाप्त हुआ
कौशांबी। पुरखास में जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर चला जल सत्याग्रह शनिवार को आठ घंटे बाद समाप्त हो गया। नायब तहसीलदार, बीडीओ व आरईएस अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया। आंदोलन के दौरान आवागमन प्रभावित रहा और पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम तक चलता रहा प्रदर्शन!