शा उच्च मा विद्यालय लिलेझर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य लखन लाल ठाकुर एवं व्याख्याता राजेश कोमरा ने स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान हेम कुमार देवांगन एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार महावीर ने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी।