नजीबाबाद: नजीबाबाद में मालन नदी के पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, छह लोग हुए घायल
10 अप्रैल 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल व10 अप्रैल की बीती रात्रि लगभग 11:30 बजे थाना नजीबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गंगनहर चौकी के पास मालन नदी के पुल पर एक ऑल्टो कार संख्या UP20CK-1991 अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद मालन नदी में गिर गई। दुर्घटना के समय कार में छह लोग सवार थे, जो बिजनौर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे।