दलौदा: मंदसौर के सीतामऊ में 10 किसानों से नरवाई जलाने पर ₹35,000 का जुर्माना वसूला
सीतामऊ क्षेत्र के 10 किसानों से नरवाई जलाने पर 35 हजार अर्थ दंड वसूल किया,म प्र शासन पर्यावरण विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा 1981 की धारा 19 (5) के तहत गेंहू/धान अवशेषों को खेतों मे ही जलाये जाने पर प्रतिबंधित किया गया है। जो भो व्यक्ति/संस्था यदि ऐसा करते पाए जाते है तो उसे माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार पर्यावरण मुआवजा अदा करना होगा।