बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बूढ़ा बगीचा में 15 फरवरी की रात एक व्यापारी के घर से बर्तनों से भरी इको कार चोरी होने के मामले में पुलिस की टीम की जांच लगातार जारी है। आज शुक्रवार 6 मार्च 2026 को शाम लगभग 5 बजे राजपुर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न मोबाइल टावरों से कॉल डंप डेटा निकाला गया है।