नावकोठी: समसा पंचायत के बगरस थान सिंह के साहु टोला स्थित बांसबाड़ी में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग बुझाई
समसा पंचायत के वार्ड नंबर 7 बगरस थान सिंह में मंगलवार की संध्या बजे भीषण आग लगी गई। जिसमें साहू टोला स्थित बांसवारी को अपने चपेट में ले लिया। इससे उस मुहल्ले में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दिया। दमकल के अग्नि शमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।