भिवानी: सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को पकड़ा
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को काबू करने में सफलता प्राप्त की है।