आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के करीब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर दुमका के यज्ञ मैदान के पास कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।