सुल्तानपुर: बरगद की छांव में बसा चमत्कारी शिवधाम: सुलतानपुर का महेशनाथ मंदिर
शिव की नगरी कही जाने वाली सुलतानपुर की धार्मिक पहचान में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है रवानिया पश्चिम का महेशनाथ धाम। घने वृक्षों की छांव और प्राकृतिक शांति के बीच बसा यह प्राचीन शिव मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का अडिग केंद्र बना हुआ है।स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह मंदिर जिले की पश्चिमी सीमा की रक्षा करता है, ठीक वैसे ही जैसे पूरब दिशा में जनवारीना