सुल्तानपुर: जयसिंहपुर का मनोकामना शिव मंदिर, आस्था, इतिहास और आध्यात्म का संगम
सुलतानपुर जनपद के जयसिंहपुर कस्बे में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर आज भी लोगों की आस्था का जीवंत प्रतीक बना हुआ है। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत भी लोगों को आकर्षित करती है। माना जाता है कि यह शिवालय सैकड़ों वर्षों पुराना है, जहाँ भगवान भोलेनाथ स्थिर शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं।