सुल्तानपुर: जयसिंहपुर के मिश्रौली में वन महोत्सव का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर में वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ग्राम सभा मिश्रौली के पंचायत भवन पर वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ला ने पौधरोपण कर की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजमणि मिश्रा, बजरंग बहादुर सिंह, राजित राम वर्मा और मोहम्मद जयर खान सहित अनेक जनप्रत