विश्व एड्स दिवस पर 1 दिसंबर को आईसीटीसी सिविल हॉस्पिटल भानपुरा द्वारा शासकीय कन्या शाला भानपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। जागरूकता अभियान के दौरान छात्राओं को एचआईवी/एड्स, टीबी एवं यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।