जलालगढ़: जलालगढ़ पुलिस ने टैंकलॉरी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया, चालक को गिरफ्तार किया
जलालगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टैंकलॉरी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 5080.740 लीटर शराब बरामद हुआ है।