मंदसौर: संजय गांधी उद्यान में 13 और 14 अप्रैल को पुस्तक मेले का होगा आयोजन, जिला प्रशासन ने लिया फैसला
मंदसौर के डीपीसी शुक्ला द्वारा बताया गया कि, एक बार पुनः पुस्तक मेला का आयोजन 13 अप्रैल से 14 अप्रैल तक संजय गांधी उद्यान मंदसौर में आयोजित होगा। अभिभावकों, छात्र-छात्राओं के उत्साह और डिमांड को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया निर्णय लिया है। मेले का समय दोपहर 3 बजे से सांय 9 बजे तक रहेगा।