मंदसौर: सुशासन भवन में कलेक्टर की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा अभियान की बैठक हुई
मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा अभियान की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित हुई। यह पोषण पखवाड़ा 8 अप्रेल से 22 अप्रेल 2025 तक जिले में चलाया जाएगा। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, जिलाधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर द्वारा पोषण की शपथ दिलाई गई।