मंदसौर: मंदसौर लालघाटी कृषि उपज मंडी में 20 हजार बोरी लहसुन पहुंचा, भाव ₹1750 से ₹9000 के बीच रहा
मंदसौर कृषि उपज मंडी में महाअष्टमी और रामनवमी के अवकाश के बाद सोमवार को जबरदस्त आवक देखने को मिली। मंडी में लहसुन के 20 हजार 500 बोरे और गेहूं के 13 हजार 800 बोरे पहुंचे। लहसुन का भाव 1750 से 9000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहा, जिससे किसान निराश दिखे। गेहूं 2450 से 2850 रुपए प्रति क्विंटल में बिका।