लखीसराय: जिला मुख्यालय में डीएम कार्यालय कक्ष में आंतरिक संसाधन समीक्षा बैठक आयोजित
जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में मंगलवार पूर्वाह्न 11:15 पर आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। समीक्षा के दौरान सहकारिता, परिवहन, खनन सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने विभागीय प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।