गरौठा: टोडीफतेहपुर बस स्टैंड पर टूटी पीपल की विशाल डाल, बारिश के बीच बाल-बाल बचे लोग, बड़ा हादसा टला
टोडीफतेहपुर बस स्टैंड पर लगातार बारिश के बीच एक पुराने पीपल के पेड़ की भारी डाल टूटकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय समाजसेवियों ने लोगों से बारिश के मौसम में पुराने पेड़ों के नीचे खड़े न होने और वाहन पार्क न करने की अपील की है।