बागपत: SE जगदीश चंद्र यादव ने बागपत कार्यालय पर प्रेसवार्ता में स्मार्ट मीटर लगाने के फायदे की दी जानकारी
Baghpat, Bagpat | Mar 31, 2026 मंगलवार की सुबह करीब साढे 11 बजे अधीक्षण अभियंता बागपत जगदीश चंद्र यादव ने कार्यालय पर स्मार्ट मीटर को लेकर प्रेसवार्ता की। स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ता को होने वाले फायदे तथा उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगवाने की अपील करते हुए इसके लाभ गिनाए और अफवाहों से बचने को कहा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक पर आधारित है।