पिछोर: ग्राम बनोटा निवासी की पत्नी घर से लापता, फरियादी ने पिछोर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम बनोटा निवासी फरियादी ने आज सोमवार को सुबह 11:30 बजे बताया है कि मेरे मामा का लड़का ग्राम भांडेर का रहने वाला मेरी पत्नी को भगा कर ले गया है। साथ में सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी सहित लाखों रु का सामान लेकर लापता हुए।फरियादी ने बताया है कि उस व्यक्ति के द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।