चायल: अकबराबाद में खेत विवाद में खूनी संघर्ष, तेजाब फेंकने का आरोप, सोमवार थाने में शिकायत दोनों पक्षों से कई लोग थे घायल
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद गुहौली गांव में खेत बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने युवक पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।