गुना नगर: नानाखेड़ी कॉलोनी में 35 वर्षीय हम्माल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरु की जांच
गुना के कैंट थाना क्षेत्र की नानाखेड़ी कॉलोनी में 35 वर्षीय हम्माल रामकृष्ण कुशवाहा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 8 जुलाई दोपहर करीब 3 बजे की है। उस समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं और घर पर कोई नहीं था। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।