शामली: विश्व पर्यावरण दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन शामली में किया गया वृक्षारोपण
Shamli, Shamli | Jun 5, 2026 शुक्रवार की शाम 5:00 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन शामली परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की प्रतिबद्धता जताई।