बड़वानी राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है। दिए गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिले में नकली खाद बीज विक्रेताओं पर प्रतिबंध लगाने ओर जिले में नहरों की स्थिति खराब होने पर उन्हें दुरूस्त करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के निराकरण को लेकर दिया गया है।