खुरई: पठारी रोड पर नाबालिग चालक का ट्रैक्टर पलटा, 3 चचेरे भाई घायल
Khurai, Sagar | Oct 10, 2026 शनिवार की शाम पठारी रोड पर एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसने 3 चचेरे भाई घायल हो गये,दरअसल 14वर्षीय कृष्णा यादव अपने खेत की बखरनी करने के बाद घर लौट रहा था,ट्रेक्टर पर उसके चचेरे भाई,13 वर्षीय यशपाल और 15वर्षीय सौरभ भी ट्रेक्टर पर सवार थे,बिसराई के पास ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया,तीनों को अस्पताल लाया गया जहाँ से रात 9 बजे एक को सागर रेफर किया।