टनकुप्पा: बरतारा बाजार में भारत बंद को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन
Tan Kuppa, Gaya | Aug 21, 2024 टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरतारा बाजार में बुधवार को दलित महादलित समाज के लोगों ने मुख्य सड़क बीच बैठकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर संबंधी फैसले का जमकर विरोध किया। सरकार से अनुरोध किया कि इस फैसले को ख खारिज किया जाय।