बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा 7 से 23 अगस्त तक छह प्रखंडों में जॉब-कैम्प का आयोजन
जिला नियोजनालय बेगूसराय के तत्वाधान में जिले के छह प्रखंड परिसर में जॉब कैम्प का आयोजन 07 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा. जहां सुरक्षा सुपरवाइजर के 20, सुरक्षा जवान के 150, कैश कस्टोडियन के 15 एवं सुरक्षा अधिकारी के 25 पदों पर बहाली की जायेगी. यह बातें शुक्रवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही.